श्रावणी मेला 2026: बासुकीनाथ और जसीडीह पहुंचे रेल IG, स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए पहुंचे माइकल राज एस

निरीक्षण के लिए पहुंचे माइकल राज एस

देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर रेलवे और पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है. रेल IG डॉ. माईकलराज एस ने बासुकीनाथ से जसीडीह तक रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

देवघर से राजीव रंजन की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026, देवघर : देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के आयोजन को लेकर रेलवे और पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. बुधवार को रेल आईजी डॉ. माइकलराज एस ने बासुकीनाथ से लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बासुकीनाथ, घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, बैद्यनाथधाम और जसीडीह रेलवे स्टेशनों का दौरा कर अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सख्त निर्देश दिया.

होल्डिंग एरिया और पूछताछ केंद्र होंगे और बेहतर

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रेल आईजी ने कहा कि श्रावणी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया (Holding Area) का विस्तार किया गया है. उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की लाइव डिस्प्ले व्यवस्था, पूछताछ केंद्र (Inquiry Counters) और टिकट उपलब्धता को और अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें: JPSC ऑफिस के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ मेन गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

जीआरपी और आरपीएफ के अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा करते हुए रेल आईजी ने बताया कि जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की ओर से मेला अवधि के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. उन्होंने सभी जवानों को आपस में बेहतर समन्वय और सेवा भाव के साथ ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम का लिया जायजा

अपने निरीक्षण अभियान के दौरान रेल आईजी ने स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों, मुख्य कंट्रोल रूम, मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग (Sniffer Dogs) स्क्वॉड की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा उपकरणों की क्रियाशीलता जांचते हुए अधिकारियों को जहां भी कमी दिखी, उसे तुरंत दुरुस्त करने की हिदायत दी. इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान रेल एसपी (धनबाद) मुमल राज पुरोहित, देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर, एसडीओ रवि कुमार, एसडीपीओ कुलदीप कुमार, सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार, डीसीएम माइकल ए. सिल्वा, आरपीएफ इंस्पेक्टर देवनारायण, जीआरपी इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद, जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार और सीटीआई ऋषिदेव सहित जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

हाइलाइट्स

  • बासुकीनाथ से जसीडीह तक रेल आईजी ने सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण.
  • श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीआरपी-आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती के निर्देश.
  • होल्डिंग एरिया, ट्रेन डिस्प्ले, पूछताछ केंद्र और टिकट व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर.
  • सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग सहित सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 10 साल बाद होगी JTET परीक्षा, 4.17 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola