JPSC ऑफिस के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ मेन गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
JPSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में राजधानी रांची में भाजयुमो ने बड़ा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने JPSC कार्यालय का घेराव किया और JPSC के खिलाफ नारेबाजी की.
JPSC Protest News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर बुधवार को राजधानी रांची में बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और अभ्यर्थी JPSC कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और करीब 1000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. कार्यकर्ताओं और अभ्यर्थियों ने JPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

अभ्यर्थी ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि JPSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं. इस दौरान JPSC के अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया. कार्यालय के बाहर जुटे छात्रों ने यह दावा किया कि ‘45 लाख रुपये में पेपर बिकने’ जैसी गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
नहीं काम आया कोई बैरिकेड
प्रदर्शनकारी सुरक्षा बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जेपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट पर बैनर लहराया, जिस पर लिखा था, "JPSC का क्या रेट है?" पुलिस ने इस बैनर को तुरंत ही हटवाया और प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ दिया.
ये भी पढ़ें: गुमला में सेना के जवान से 21.37 लाख रुपये की ठगी, एसपी-डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार
ये भी पढ़ें: हजारीबाग: खेत देखने गए किसान की हाथियों के हमले में मौत, जंगल के पास मिला शव
ये भी पढ़ें: गढ़वा में खुली सिस्टम की पोल: जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन किया बंद, अदालती फरमान के बावजूद दिखा बुलडोजर का खौफ
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए