SIR के बीच Form-7 को लेकर नया विवाद, मांडर में जीवित मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

आलम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडर के सुरसा गांव में फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में ग्रामीणों ने सीओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

मांडर. राजधानी रांची के मांडर प्रखंड के सुरसा गांव में Form-7 के माध्यम से करीब तीन दर्जन जीवित और गांव में रह रहे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास का मामला सामने आया है. मामले को लेकर बुधवार को सुरसा अंजुमन कमिटी की ओर से मांडर के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी.

विज्ञापन

अंजुमन कमिटी की ओर से आरोप लगाया गया है कि गांव में मौजूद और जीवित लोगों के नाम हटाने के लिए Form-7 भरे गये हैं. कमिटी ने मामले की जांच कराने और यदि शिकायत सही पायी जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की. उनका कहना है कि मतदाता सूची से पात्र और जीवित मतदाताओं के नाम गलत तरीके से नहीं हटने चाहिए.

मामले में मांडर की अंचल अधिकारी चंचला कुमारी ने ग्रामीणों को संज्ञान लेने और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं, थाना स्तर पर भी शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है.

SIR के दौरान Form-7 को लेकर पहले भी उठे सवाल

झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान Form-7 को लेकर पहले भी विवाद सामने आये हैं. Form-7 के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम को हटाने के लिए आपत्ति दर्ज की जाती है. चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया में गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

मांडर के सुरसा गांव का मामला स्थानीय स्तर पर जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि Form-7 किसने और किन आधारों पर दाखिल किये. फिलहाल ग्रामीणों की शिकायत और अंजुमन कमिटी की ओर से दिये गये ज्ञापन के आधार पर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola