पूर्णिया में मकई लदा ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ते ही पलटा, चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया में मकई लदा ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ते ही पलटा, चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खेत से सड़क चढ़ने में पलटा मकई लदा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत;

Purnia News: खेत से मकई लेकर लौट रहा था चालक. मुख्य सड़क पर चढ़ने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चली गई जान.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट.

Purnia News: पूर्णिया जिले के कोशिकीपुर टीकापट्टी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. मकई से लदा ट्रैक्टर खेत से निकलकर मुख्य सड़क पर चढ़ रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया. हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

खेत से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कोशिकीपुर निवासी मंटू सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह खेत में मकई की ढुलाई का काम पूरा कर ट्रैक्टर लेकर मुख्य सड़क की ओर आ रहा था. खेत से सड़क पर चढ़ने के दौरान अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और पलट गया.

हादसा इतना गंभीर था कि चालक वाहन के नीचे दब गया. आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया.

ग्रामीणों ने निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. गंभीर हालत में उसे तत्काल इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया.

हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिवार पर टूटा संकट का पहाड़

मंटू सिंह की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था. वह परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभालता था.

इस हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है.

खेती-किसानी के मौसम में बढ़ा जोखिम

मकई कटाई और ढुलाई के इस मौसम में ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बढ़ी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से मुख्य सड़क पर चढ़ने वाले कई स्थानों पर ढलान और ऊबड़-खाबड़ रास्ते होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षित मार्ग व्यवस्था की आवश्यकता है.

Also Read: बिहार में महंगी हुई कमर्शियल गैस, पटना में LPG सिलेंडर 53.50 रुपये बढ़ा, होटल-रेस्तरां कारोबारियों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन