शादी में गए परिवार के बंद घर में लाखों की चोरी, नकद समेत चार लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद बिखरा सामान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया के सिमलगाछी गांव में एक बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. परिवार के शादी समारोह में बाहर जाते ही चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये की संपत्ति लूट ली.

विज्ञापन

Purnea Theft News: पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर पंचायत अंतर्गत सिमलगाछी गांव वार्ड संख्या-10 में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर नकद सहित करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

शादी समारोह में गया था परिवार, लौटने पर मिला टूटा ताला

जानकारी के अनुसार गृहस्वामी स्वपन चन्द्र दास अपने परिवार के साथ दो दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायगंज गए हुए थे. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था.

नकद, जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर

Purnea Theft News: पीड़ित स्वपन चन्द्र दास ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 1 लाख 17 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े, पीतल के बर्तन सहित अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर ले गए. उनके अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की एसआई प्रिया कुमारी और एएसआई पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन