पूर्णिया: 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में अमौर नगर पंचायत का बजा डंका, मुख्य पार्षद बीबी दिल आरा बेगम सम्मानित
फोटो - मुख्य पार्षद को सम्मानित करते नगर आयुक्त | Prabhat Khabar Network
अमौर नगर पंचायत को 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है. मुख्य पार्षद बीबी दिल आरा बेगम ने यह सम्मान टीम, सफाईकर्मियों और जागरूक जनता को समर्पित किया.
अमौर (पूर्णिया). जिला प्रशासन पूर्णिया की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत मरंगा स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रशासनिक सहभागिता और स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए अमौर नगर पंचायत को सम्मानित किया गया.
मुख्य पार्षद को नगर आयुक्त ने दिया प्रशस्ति पत्र
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त अनिरुद्ध पाण्डेय ने अमौर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बीबी दिल आरा बेगम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह सम्मान नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.
सफाईकर्मियों और आम लोगों को दिया सम्मान का श्रेय
सम्मान प्राप्त करने के बाद मुख्य पार्षद बीबी दिल आरा बेगम ने कहा कि यह उपलब्धि केवल नगर पंचायत की नहीं, बल्कि पूरी टीम, सफाईकर्मियों और क्षेत्र की जागरूक जनता के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है.
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों को लागू करने पर जोर
मुख्य पार्षद ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और बारीकियां बतायी गयी हैं. इन नियमों को अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ लागू करने का प्रयास किया जाएगा. कचरे के उचित प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल अमौर बनाने का लक्ष्य
मुख्य पार्षद ने कहा कि उनका लक्ष्य अमौर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल नगर पंचायत बनाना है. इसके लिए सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ायी जाएगी. उन्होंने कहा कि बेहतर स्वच्छता व्यवस्था से नगर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए