प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पर जमीन विवाद में जानलेवा हमला, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
जीएमसीएच पूर्णिया के वार्ड में भर्ती प्रखंड अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

जीएमसीएच पूर्णिया के वार्ड में भर्ती प्रखंड अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के बैसा में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मशुद जफर पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पूर्णिया . बैसा प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष मशुद जफर ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर रौटा क्षेत्र में दबंगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. उनके अनुसार हमलावरों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की. घायल प्रखंड अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद हमलावर उन्हें जबरन कार में बैठाकर अगवा करने की कोशिश करने लगे. घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार को रोक लिया. स्थानीय लोगों की भीड़ जुटते ही आरोपी मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों ने मशुद जफर को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. मशुद जफर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने देशी कट्टे के बट से भी उन पर हमला किया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना रौटा थाना को दे दी गई है, हालांकि अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

कांग्रेस नेताओं ने लिया हालचाल

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव जीएमसीएच पहुंचे और घायल प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जाना तथा घटना की जानकारी ली.

जमीन विवाद का है मामला : थानाध्यक्ष

रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल कौशल ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को है. प्रथम दृष्टया मामला आपसी जमीन विवाद का है और दोनों पक्ष आपस में भाई हैं. उन्होंने कहा कि अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : 16 लाख के भुगतान के बदले 46 हजार रुपये कमीशन लेते बैसा बीडीओ व निजी सहायक गिरफ्तार


विज्ञापन
विकास वर्मा

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन