बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Updated:
विज्ञापन
शहर के उफरैल चौक पर बालू लदे ट्रैक्टर से कुचल बाइक सवार व्यवसायी की मौत

जीएमसीएच पूर्णिया में जांच करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिसकी मौत से पांच बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

Road Accident: पूर्णिया. शहर के मरंगा बायपास स्थित उफरैल चौक के समीप गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

टक्कर मारने के बाद पैर पर चढ़ाते हुए फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार तेज रफ्तार एवं ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को घायल के दोनों पैरों पर चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के बादरपुर निवासी नरेश पासवान के पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Road Accident: परिजनों ने बताया कि निखिल कुमार बांस व्यवसाय से जुड़े थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. उनकी असमय मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है. सबसे अधिक असर उनकी पांच बेटियों पर पड़ा है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के जिम्मेदार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.

ALSO READ: पूर्णिया विश्वविद्यालय में अब QR स्कैन कर ऑनलाइन दर्ज करें शिकायत, 'समर्थ' पोर्टल शुरू


विज्ञापन
विकास वर्मा

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन