मारगोमुंडा: तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा: तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

मधुपुर: तंबाकू निषेध दिवस पर दिलायी गयी शपथ

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरोग्य मंदिर समेत अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गयी. इस दौरान लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया. इसमें बताया गया कि “तंबाकू जो चबायेगा, जिंदगी भी गवायेगा”, “तंबाकू का अंजाम, मौत का पैगाम”, “तंबाकू का नशा, जीवन की दुर्दशा”, “जन-जन में यह संदेश फैलाये, तंबाकू कभी ना खाये”, “तंबाकू से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” जैसे संदेशों से लोगों को जागरूक किया गया. इसके अलावा यह भी संदेश दिया गया कि घर-घर तक यह बात पहुंचानी है और तंबाकू की लत छुड़वानी है. “तंबाकू की लत ऐसी, जिंदगी बना दे नर्क जैसी”, “विश्व को बचाना है, तंबाकू को हटाना है”, “तंबाकू का बहिष्कार करें, निरोगी समाज का विस्तार करें”, “तंबाकू का त्याग करो, जीवन का उद्धार करो”, “तंबाकू मुक्त परिवार, सबसे सुखी परिवार” तथा “जो चबायेगा खैनी, भाग जायेगी उसकी जैनी” जैसे नारों के साथ कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई गयी.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola