शेखपुरा में पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर फ्रॉड, पूर्व विधायक समेत कई कारोबारियों के व्हाट्सएप हैक

शेखपुरा साइबर थाना
Sheikhpura Cyber Crime: शेखपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़े साइबर फ्रॉड की कोशिश का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने जिले के कई प्रतिष्ठित लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों को फर्जी लिंक भेजना शुरू कर दिया. इस साइबर हमले की जद में राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट समेत कई बड़े कारोबारी भी आए हैं.
Sheikhpura Cyber Crime : (रंजीत कुमार) शेखपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़े साइबर फ्रॉड की कोशिश का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने जिले के कई प्रतिष्ठित लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों को फर्जी लिंक भेजना शुरू कर दिया. इस साइबर हमले की जद में राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट समेत कई बड़े कारोबारी भी आए हैं. घटना के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है.
व्हाट्सएप हैक कर भेजा जा रहा फर्जी लिंक
जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोगों के संपर्क सूची में मौजूद परिचितों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा फर्जी लिंक भेज रहे हैं. लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल उपयोगकर्ताओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य गोपनीय जानकारियां मांगी जा रही हैं. हालांकि अब तक किसी के साथ आर्थिक ठगी होने की पुष्टि नहीं हुई है.
कारोबारी की सतर्कता से टला बड़ा फ्रॉड
शहर के प्रमुख फर्नीचर एवं इलेक्ट्रिकल कारोबारी विनय प्रसाद ने बताया कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लिया गया था. हैकरों ने उनके नाम से कई लोगों को पीएम आवास योजना का लिंक भेजा. उन्होंने बताया कि लिंक किसी परिचित के नंबर से आया था, इसलिए उन्होंने उसे खोलने की कोशिश की.
लेकिन लिंक खुलते ही आधार और पैन कार्ड जैसी जानकारियां मांगी जाने लगीं, जिससे उन्हें साइबर फ्रॉड की आशंका हुई. इसके बाद उन्होंने तत्काल लिंक को हटाया, मोबाइल का इंटरनेट बंद किया और फोन रीस्टार्ट कर लिया.
पूर्व विधायक का व्हाट्सएप भी हुआ हैक
राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल का उपयोग उनका निजी सहायक करता है. हैकरों ने उनके अकाउंट से भी फर्जी लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसाने का प्रयास किया. समय रहते इसकी जानकारी मिलने से बड़ी ठगी टल गई.
साइबर अपराध पर सख्त रणनीति की जरूरत
पूर्व विधायक विजय सम्राट ने कहा कि साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन रोकथाम के स्तर पर पर्याप्त निगरानी नहीं दिख रही है. उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में कार्रवाई घटना होने के बाद शुरू होती है. साइबर अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस और साइबर सेल को पूर्व नियोजित रणनीति के तहत काम करना होगा.
लोगों से सतर्क रहने की अपील
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर आने वाले लिंक को बिना सत्यापन के नहीं खोलना चाहिए. किसी परिचित के नंबर से लिंक आने पर भी उसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए. आधार, पैन, बैंकिंग या ओटीपी जैसी जानकारी किसी भी अनजान लिंक पर साझा नहीं करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










