भागलपुर से मुंगेर तक 3 साल में तैयार होगा मरीन ड्राइव, 22 हजार एकड़ में बनेगा नया टाउनशिप
भागलपुर-मुंगेर मरीन ड्राइव (AI फोटो)
Marine Drive: भागलपुर से मुंगेर तक मरीन ड्राइव बनाया जाएगा. जल्द ही इन दोनों जिलों के लोगों को नया पिकनिक स्पॉट मिलने वाला है. इसके साथ ही भागलपुर जिले में लगभग 22 हजार एकड़ की जमीन में नया टाउनशिप भी बनाया जाएगा.
Marine Drive: पटना में बने मरीन ड्राइव की तरह अब भागलपुर से मुंगेर तक भी मरीन ड्राइव बनाए जाने की योजना है. दोनों जिलों को नया टूरिस्ट स्पॉट मिल सकेगा. इसे लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भागलपुर से मुंगेर तक मरीन ड्राइव तीन साल में बनकर तैयार होगा. इसके बनने से जिले के विकास को रफ्तार मिल सकेगी.
कितनी होगी मरीन ड्राइव की लंबाई?
जानकारी के मुताबिक, यह परियोजना दो हिस्सों में विकसित की जाएगी. पहला कॉरिडोर मुंगेर के सफियाबाद से सुल्तानगंज तक बनेगा. इसकी लंबाई लगभग 42 किलोमीटर होगी. दूसरा सुल्तानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक जाएगा. इसकी लंबाई करीब 41.33 किलोमीटर तय की गई है. दोनों को मिलाकर टोटल 83 किलोमीटर से ज्यादा लंबा मरीन ड्राइव इस इलाके को नई पहचान देगा.
एट ग्रेड और एलिवेटेड होगी सड़क
मुंगेर-सुल्तानगंज कॉरिडोर में करीब 30.12 किलोमीटर सड़क एट-ग्रेड और 11.88 किलोमीटर एलिवेटेड बनेगी. जबकि सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर प्रोजेक्ट में 30.77 किलोमीटर एट-ग्रेड और 10.56 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क होगी.
मुंगेर-सुल्तानगंज गंगा पथ पर लगभग 5327 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर बनेगा, जिसमें 40 प्रतिशत निवेश सरकार और 60 प्रतिशत निजी डेवलपर करेगा. सुल्तानगंज से सबौर तक के मार्ग में 34 घाटों को भी मॉडर्न रूप दिया जाएगा.
22 हजार एकड़ में टाउनशिप बनाने की भी योजना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि 22 हजार एकड़ में विक्रमशिला के नाम पर नया टाउनशिप बनेगा. बिहार में 12 नये टाउनशिप बनाए जायेंगे. उन्होंने कहा कि सहरसा में कोसी, दरभंगा में मिथिला, सीतामढ़ी में मां सीता के नाम से नया टाउनशिप बसाया जायेगा. हिंदुस्तान का सबसे बड़ा बाजार बिहार है. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन की जोड़ी ने बंगाल में कमल खिलाया, अब बगल वाले राज्य झारखंड में हमारी सरकार बनेगी.
Also Read: ‘सरकार विपक्ष को टारगेट कर रही’, RJD नेता ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री PM से भी बड़े बंगले में रह रहे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए