पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों को बांट रहे थे पैसे, लेसी सिंह ने पूछ लिया हिसाब

Updated:
विज्ञापन

पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों को बांट रहे पैसे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pappu Yadav: बिहार में एक तरफ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों में कैश बांट रहे हैं, तो दूसरी तरफ बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने उनसे पैसों का हिसाब मांगा है. लेसी सिंह ने पूछा है कि पप्पू यादव इतना पैसा लाते कहां से हैं.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों के बीच पहुंचे थे. वह राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ट्रैक्टर लेकर गए थे. इस दौरान उन्होंने बाढ़ से परेशान लोगों से मुलाकात की और उनकी मदद की. पप्पू यादव ने वहां बाढ़ पीड़ित लोगों को पांच-पांच सौ रुपये दिए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात भी की थी. अपने बयान में उन्होंने नेताओं और अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें चोर तक कह दिया था.

विज्ञापन

लेसी सिंह ने पप्पू यादव से पूछा- पैसा कहां से आता है

अब पप्पू यादव के इसी दौरे और पैसे बांटने को लेकर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने सवाल उठाए हैं. धमदाहा से विधायक और सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पप्पू यादव पर निशाना साधा.

पार्टी ऑफिस में बैठक के बाद पत्रकारों ने उनसे पूछा कि विपक्ष में रहने के बावजूद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर नगद पैसे बांट रहे हैं. इस पर लेसी सिंह ने सीधे सवाल किया कि वह इतना पैसा कहां से लाते हैं.

जनता को हिसाब देना चाहिए

लेसी सिंह ने कहा कि पप्पू यादव के पास इतना पैसा आता कहां से है, इसका जवाब उन्हें जनता को देना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों के बीच बांटने के लिए उनके बैग में पैसा कहां से आता है, इसका हिसाब जनता को मिलना चाहिए. जमीन को लेकर पूछे गए सवाल पर भी लेसी सिंह ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि किसके पास कितनी जमीन है, इसका लेखा-जोखा सरकार के पास मौजूद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पप्पू यादव के बयानों पर भी बोलीं लेसी सिंह

लेसी सिंह ने पप्पू यादव के उन बयानों पर भी नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने नेताओं और अफसरों पर सवाल उठाए थे. मंत्री ने कहा कि पप्पू यादव को लगता है कि वही अकेले सच्चे नेता हैं और उनकी नजर में बाकी नेता चोर हैं. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव के मुंह से जो निकलता है, उसे सुनते रहिए. लेसी सिंह के मुताबिक बोलने के लिए कोई भी कुछ भी बोल सकता है.

मंत्री लेसी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ प्रवचन देने के लिए ही बने हैं. उन्होंने कहा कि अगर पप्पू यादव की नजर में देश और दुनिया के सभी नेता चोर हैं, तो उनकी बात भी सुनते रहिए.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी के बीच सूखा नशा बना बड़ी चुनौती, शराब तस्करी के तरीके भी बदले

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन