जहानाबाद घोसी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवादों का हुआ त्वरित निष्पादन, 20 से अधिक मामलों की सुनवाई
Published by : Karuna Tiwari Updated At : 01 Jun 2026 1:33 PM
घोसी अंचल कार्यालय
Jahanabad News: जहानाबाद के घोसी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई. इस दौरान 20 से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली.
Jahanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट)
घोसी अंचल कार्यालय में सोमवार को भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.
अंचल अधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी सुधीर तिवारी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए.
भूमि विवाद और दाखिल-खारिज मामलों की रही भरमार
जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, जमाबंदी सुधार, परिमार्जन, रसीद कटौती और अतिक्रमण से जुड़े 20 से अधिक मामले सामने आए। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.
जटिल मामलों में जांच के निर्देश
कुछ जटिल मामलों को लेकर संबंधित राजस्व कर्मचारियों और अंचल निरीक्षकों को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया, ताकि मामलों का समाधान जल्द किया जा सके.
हर सोमवार आयोजित होता है जनता दरबार
अंचल अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को यह जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य आम लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है.
ग्रामीणों को मिली राहत, बढ़ा भरोसा
जनता दरबार में आए लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला है, जिससे प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










