शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 35 नये मंत्री लेंगे शपथ

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 01 Jun 2026 5:25 AM

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Cabinet Expansion: शुभेंदु अधिकारी अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं. भाजपा सरकार में 35 मंत्री शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी है. कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री, यहां देखें लिस्ट.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के गठन के लगभग एक महीने बाद पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गयी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार (1 जून) को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. मुख्य सचिव की विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे लोकभवन में नये मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी. राज्यपाल आरएन रवि मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे.

9 मई को शुभेंदु के साथ 5 मंत्रियों ने ली थी शपथ

सरकार गठन के बाद से ही विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन में हो रही देरी को लेकर सवाल उठा रहे थे. भाजपा सूत्रों के अनुसार, 35 मंत्री सोमवार को शपथ लेंगे. भाजपा सरकार में अब तक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत 6 मंत्रियों ने शपथ ली है. सभी ने 9 मई को ब्रिगेड में शपथ ली थी.

सीएम के साथ शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों के नाम

  1. दिलीप घोष
  2. अग्निमित्रा पॉल
  3. नीशीथ प्रमाणिक
  4. अशोक कीर्तनिया
  5. खुदीराम टुडू

इसे भी पढ़ें : कोलकाता नहीं कांथी से चलता है बंगाल! क्यों शुभेंदु अधिकारी की कार्यशैली उन्हें दूसरे नेताओं से बनाती है जुदा?

स्वपन दासगुप्ता और तापस रॉय बन सकते हैं मंत्री

संभावित मंत्रियों की सूची में सबसे चर्चित नाम वरिष्ठ भाजपा नेता व रासबिहारी से विधायक स्वपन दासगुप्ता का है. माना जा रहा है कि उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही उन्हें शिक्षा विभाग के कामकाज की निगरानी का दायित्व सौंप चुके हैं. ऐसे में उनके शिक्षा मंत्री बनने की संभावना जतायी जा रही है. मानिकतला के विधायक तापस रॉय भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं.

Suvendu Adhikari Cabinet Expansion: 10 प्रमुख संभावित मंत्रियों के नाम

  1. शंकर घोष
  2. रुद्रनील घोष
  3. डॉ शारद्वत मुखर्जी
  4. प्रणत टुडू
  5. रूपा गांगुली
  6. कल्याण चक्रवर्ती
  7. चंदना बाउड़ी
  8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
  9. अशोक डिंडा
  10. सुब्रत मैत्रा

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वर्तमान मंत्री और उनके विभाग

  • शुभेंदु अधिकारी : मुख्यमंत्री सहित अन्य विभाग
  • दिलीप घोष : पंचायत व ग्रामीण विकास, पशुपालन विकास और कृषि विपणन
  • अग्निमित्रा पॉल : महिला व बाल विकास तथा नगर विकास
  • नीशीथ प्रमाणिक : उत्तर बंगाल विकास और खेल
  • अशोक कीर्तनिया : खाद्य विभाग
  • खुदीराम टुडू : पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक मामले

इसे भी पढ़ें : दिल्ली से मिली हरी झंडी, शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार जल्द, इन दिग्गजों की लग सकती है लॉटरी

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर रहेगा फोकस

भाजपा नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर बंगाल, जंगलमहल, आदिवासी क्षेत्र, अनुसूचित जाति वर्ग, महिला प्रतिनिधित्व और दक्षिण बंगाल के बीच संतुलन साधने की कोशिश कर सकता है.

प्रभात खबर एक्सप्लेनर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा सरकार अब प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह सक्रिय करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. सोमवार को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार न केवल सरकार की प्रशासनिक दिशा तय करेगा, बल्कि भाजपा के भीतर शक्ति संतुलन और भविष्य की राजनीतिक रणनीति की भी झलक देगा.

11 बजे 35 नये मंत्री लेंगे शपथ : शुभेंदु अधिकारी

रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- सोमवार को जनता द्वारा चुनी गयी राष्ट्रवादी सरकार की पूरी कैबिनेट का गठन होने जा रहा है. 35 नये मंत्री सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ लेंगे. इसके साथ ही मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो जायेगी.

अधिकतम मंत्रियों की संख्या 44

संविधान के तहत किसी भी राज्य विधानसभा में कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री नहीं हो सकते. इसलिए 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा 44 मंत्री ही बनाये जा सकते हैं. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद नये मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि किसे मंत्री बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में बजट से पहले होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, 54 से ज्यादा विभाग अभी सीएम के पास

शंखध्वनि से गूंजा लोकतंत्र का मंदिर, शुभेंदु ने विधानसभा में की पूजा, विधायकों को परोसा गया मछली-भात

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी कितनी सैलरी? पूर्व CM ममता बनर्जी को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

पनता भात और हिल्सा के शौकीन हैं बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मां ने खोले नंदीग्राम के लाल के राज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola