शंखध्वनि से गूंजा लोकतंत्र का मंदिर, शुभेंदु ने विधानसभा में की पूजा, विधायकों को परोसा गया मछली-भात

WB Assembly Oath Day: बंगाल विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा नया रंग. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में पूजा की और विधायकों को मछली-चावल परोसा गया. जानें कैसे भाजपा ने तोड़ा टीएमसी का ‘मांसाहार बैन’ वाला नैरेटिव.
खास बातें
WB Assembly Oath Day: पश्चिम बंगाल विधानसभा के इतिहास में बुधवार का दिन एक नयी कार्यसंस्कृति और सांस्कृतिक बदलाव का गवाह बना. नयी सरकार के गठन के बाद विधायकों के शपथ ग्रहण के पहले दिन विधानसभा परिसर का रंग-रूप पूरी तरह बदला नजर आया.
एक ओर मुख्यमंत्री ने विधानसभा के भीतर अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर सुशासन का संकल्प लिया, तो दूसरी ओर सरकार ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए विशेष माछ-भात (मछली-चावल) के भोज का आयोजन कर उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर मांसाहार पर पाबंदी लग जायेगी.
विधानसभा में पूजा और शंखध्वनि से नये अध्याय की शुरुआत
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी ने अपने कक्ष में विधि-विधान से पूजा की. राज्य के विधायी इतिहास में यह अपनी तरह की पहली घटना मानी जा रही है. मुख्यमंत्री ने खुद घंटी बजायी और इस दौरान शंख की गूंज से पूरा गलियारा गूंज उठा. मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा हमारे लिए लोकतंत्र का मंदिर है. हम यहां पूरी पारदर्शिता के साथ राज्य की जनता के लिए काम करेंगे.
मछली-भात का भोज और बड़ा सियासी संदेश
भोजन के समय विधानसभा में उस समय दिलचस्प नजारा दिखा, जब कार्यवाहक अध्यक्ष ने सभी विधायकों के लिए बंगाल के पारंपरिक माछ-भात की व्यवस्था की. टीएमसी ने चुनाव के दौरान प्रचार किया था कि भाजपा सत्ता में आयी, तो बंगाल के खान-पान पर अंकुश लग जायेगा. सरकार ने मछली परोसकर इस डर को पूरी तरह खत्म कर दिया. यह भोज केवल भोजन नहीं, बल्कि बंगाल की परंपराओं के साथ भाजपा के जुड़ाव का एक बड़ा प्रतीकात्मक संदेश था.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब नंदीग्राम में होगा उपचुनाव, भवानीपुर के विधायक बने रहेंगे सीएम
रूपा गांगुली, रत्ना देबनाथ समेत 140 से ज्यादा विधायकों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण के पहले दिन 150 विधायकों को शपथ लेना था. इनमें से 140 से अधिक ने शपथ ली. दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, नीशीथ प्रमाणिक, और खुदीराम टुडू जैसे नये मंत्रियों ने शपथ ली. आरजी कर कांड की पीड़िता की मां और भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ तथा अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली ने भी सदस्य के रूप में पद की शपथ ली. टीएमसी के बिमान बनर्जी और मदन मित्रा ने भी शपथ ली.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
WB Assembly Oath Day: 14 को बाकी विधायकों की बारी
प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय ने बताया कि कुछ विधायक व्यक्तिगत कारणों से नहीं आ सके. शेष 146 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित किया जायेगा. बुधवार की इन गतिविधियों ने साफ कर दिया है कि शुभेंदु सरकार बंगाल की जड़ों और धार्मिक आस्थाओं को सम्मान देते हुए एक ऐसी सरकार चलाने जा रही है जो आधुनिकता और परंपरा का संगम होगी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










