चितरा में विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की आराधना

Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 04 May 2025 10:28 PM

विज्ञापन

कोलियरी में धूमधाम से मनाया गया सूर्याहु पर्व

विज्ञापन

चितरा1 कोलियरी क्षेत्र के मंजूरगिला, परवलाडंगाल व नवाडीह गांव में सूर्याहु महापर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ किया गया. इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा. इसमें कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि व शांति की प्रार्थना की. मालूम हो कि सूर्याहु पर्व को लेकर श्रद्धालु लगभग एक पूर्व से ही शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं. इस पर्व में साफ सफाई व शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. पूरे विधि-विधान से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भास्कर की आराधना की गयी. शनिवार को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. रविवार को मंजूरगिला गांव में पंडित भीम मिश्रा, सिंकू तिवारी व सरोज तिवारी भगवान सूर्य का पूजा पाठ कराया. जबकि परवलाडंगाल में पंडित राजेश झा ने कैलाश रवानी व शांति देवी को सूर्य उपासना का विधि-विधान पूरा कराया. मौके पर बढ़बाद मुखिया जगन्नाथ रवानी, सीतू सिंह, विक्रम सिंह, जन्मेजय सिंह, बच्चू सिंह, अरविंद सिंह, भिखना सिंह, अनिल रवानी, मदन रवानी, विष्णु, गुलटन, झकसू रवानी, राजेश रवानी, सुखदेव, मुन्ना आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola