मदरसा में आठ जून से नये सत्र की शुरुआत

Published by : BALRAM Updated At : 07 Jun 2026 7:42 PM

विज्ञापन

मधुपुर: मदरसा दुनिया इस्लामिया में नयी पहल, युवा और अनुभवी सदस्यों का होगा संगम

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के लालगढ़ स्थित मदरसा दुनिया इस्लामिया परिसर में रविवार को मदरसा कमेटी की बैठक मदरसा के उपाध्यक्ष मोशर्रफ हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पिछले दिनों मदरसा में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत होने से मृतक के आश्रित को हर संभव मदद किये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में घटना की विस्तृत समीक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मदरसा का सुचारू संचालन किये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मदरसा में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, शिक्षा समेत अन्य सुविधाओं को लेकर सहमति बना. इस दौरान मदरसा दुनिया इस्लामिया लालगढ़ एवं जामा मस्जिद लालगढ़ के संचालन को अधिक सशक्त व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नये युवा सदस्यों को कमेटी में शामिल करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा अनुभवी सलाहकारों को कमेटी में जोड़ा गया, ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके. साथ ही संस्थान का संचालन पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो. मदरसा के मदारिस मौलाना जमील अहमद ने कहा कि 8 जून से मदरसा में नये छात्रों का नामांकन प्रारंभ होगा. गर्मी की छुट्टी में गये बच्चों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां पुनः शुरू की जायेगी. कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं मस्जिद व मदरसा के सदर सलाउद्दीन शेख ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो. इसके लिए प्रबंधन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है. मौके पर मौलाना फारूक अहमद, अनवर शेख, सनाउल शेख, मुर्शीद आलम, तस्लीम, आजाद, ताहिर हुसैन, नसीम शेख, अजमत अली, हसीरुद्दीन शेख, एनुल शेख, जावेद शेख आदि मौजूद थे. — पीड़ित परिवार को सहायता दिये जाने को लेकर मदरसा कमेटी ने की बैठक लालगढ़ मदरसा में बड़े बदलाव की तैयारी बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मदरसा प्रबंधन

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola