पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, टला बड़ा हादसा

Published by : UDAY KANT SINGH Updated At : 07 Jun 2026 8:48 PM

विज्ञापन

पालोजोरी-सारठ मुख्य पथ पर फिर हादसा

विज्ञापन

पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत पालोजोरी-सारठ मुख्य पथ पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाले हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को दिन के लगभग चार बजे श्मशान काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (जेएच04यू9537) अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों मोटरसाइकिलें पलट गयीं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं. घटना के समय सड़क किनारे कुछ लोग मौजूद थे. इनमें से एक युवक मार्बल टाइल्स की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था. जैसे ही उसे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का आभास हुआ, वह सूझबूझ दिखाते हुए भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहन चालक सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी संजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को हिरासत में ले लिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस पदाधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दो जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर थाना पहुंचाया. उधर, वाहन चालक ने बताया कि वह मधुपुर से धान का बीज लादकर जरमुंडी जा रहा था. इसी क्रम में पुलिया के पहले अचानक वाहन का स्टेयरिंग जाम हो गया, जिसके कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. — पालोजोरी-सारठ मुख्य पथ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार का कहर: पालोजोरी-सारठ मार्ग पर पिकअप पलटी, तीन बाइकें क्षतिग्रस्त मधुपुर से जरमुंडी जा रही पिकअप पलटी

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola