आने वाला है UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jun 2026 9:47 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विस का रिजल्ट जल्द जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर होगी.

विज्ञापन

यूपीएससी सिविल सर्विस देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS जैसे बड़े पदों पर भर्ती होती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं. 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का अब रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है.

UPSC CSE Prelims Result 2026 जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकेंगे. इस साल सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 1013 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो इसे और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाता है.

UPSC CSE Prelims Result 2026 ऐसे करें चेक

  • UPSC CSE Prelims Result 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर “UPSC CSE Prelims Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे.
  • आपको उस PDF में अपना रोल नंबर सर्च करना होगा.
  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो आप मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.
  • अंत में रिजल्ट को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

प्रीलिम्स रिजल्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होता है. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को UPSC Mains परीक्षा के लिए बुलाया जाता है. इसलिए रिजल्ट देखने के बाद तुरंत मेन्स की तैयारी शुरू कर देना जरूरी है.

जरूरी तारीखें

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक) थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 27 फरवरी 2026 थी. करेक्शन विंडो 28 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक खुली थी. प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी और एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola