NEET UG 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jun 2026 4:56 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG 2026 Re Exam: नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी हो गई है. स्टूडेंट्स एग्जाम सिटी की डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

NEET UG 2026 री एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिनका पहले वाला एग्जाम किसी वजह से कैंसिल हो गया था. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा कराई जा रही है. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए यह परीक्षा बहुत जरूरी होती है.

लाखों छात्र इस एग्जाम का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसी के जरिए MBBS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है. एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.

NEET UG 2026 Re Exam एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 City Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

NEET UG 2026 Re Exam City Slip Check Here

NTA की तरफ से NEET UG 2026 री एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. इसका मतलब है कि अब स्टूडेंट्स को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी.

कैंसिल हो गई थी परीक्षा

NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 11 मार्च 2026 तक चली. फीस भुगतान की अंतिम तारीख भी 11 मार्च 2026 थी. करेक्शन विंडो 12 से 14 मार्च 2026 तक खोली गई थी. पहले एग्जाम 03 मई 2026 को होना था लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया. इसके बाद सिटी डिटेल्स 15 से 21 मई 2026 के बीच अपडेट की गईं और री एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola