नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jun 2026 4:37 PM

विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर की सांकेतिक फोटो (Canva)

मेडिकल और नर्सिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. UKMSSB ने 2026 में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 196 पद भरे जाएंगे. यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए है.

विज्ञापन

उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) की तरफ से निकली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती में डिप्लोमा और डिग्री दोनों तरह के नर्सिंग उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यह मौका खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो सरकारी मेडिकल कॉलेज में नौकरी करना चाहते हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा.

UKMSSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 जुलाई 2026 तय की गई है. इसी तारीख तक उम्मीदवारों को आवेदन फीस भी जमा करनी होगी. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UKMSSB Recruitment 2026 ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा.
  • इसके बाद Recruitment 2026 वाले सेक्शन में Nursing Officer भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नए रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी बेसिक जानकारी भरें और लॉगिन बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छे से जांच लें.
  • आखिर में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें भविष्य के लिए.

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी में एप्लीकेशन फीस कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. सामान्य, OBC और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 300 रुपये देने होंगे. जबकि SC, ST, EWS और PwD उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 150 रुपये रखी गई है.

सैलरी और सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को Level 7 के तहत वेतन दिया जाएगा. सैलरी लगभग 44,900 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे. पहला लिखित परीक्षा और दूसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी DV. दोनों चरणों को पास करना जरूरी होगा तभी फाइनल चयन होगा.

यह भी पढ़ें: BBA के बाद करना है सरकारी नौकरी? इन 5 सेक्टर्स में हैं करियर के बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola