ग्रेजुएट ट्रांसजेंडर के लिए बिहार में भर्ती, BPSSC में होम गार्ड कंपनी कमांडर बनने का मौका

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSSC Company Commander Recruitment: BPSSC ने 65 पदों पर होमगार्ड के कंपनी कमांडर की भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ शारीरिक मापदंड की पात्रता को पूरा करना जरूरी है.

विज्ञापन

BPSSC Company Commander Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार होमगार्ड के तहत कंपनी कमांडर के 65 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2026 है.

विज्ञापन

65 पदों पर होगी भर्ती

BPSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 65 पदों पर भर्ती निकली है. रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 27, एससी के 10, एसटी के 1, ईबीसी के 11, बीसी के 8, ईडब्ल्यूएस के 6 और बीसी महिला के 2 पद शामिल हैं. महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान भी है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री वाले कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं. अभ्यर्थी का बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन में नामांकित और प्रशिक्षित होमगार्ड होना जरूरी है. साथ ही कैंडिडेट्स ने संगठन में कम से कम 5 साल की सेवा या ड्यूटी पूरी की होनी चाहिए. आवेदन की कटऑफ तारीख पर अभ्यर्थी की सेवा में कम से कम 10 साल शेष होना भी जरूरी है.

24 से 50 साल तक उम्र

कंपनी कमांडर भर्ती के लिए आयु सीमा 24 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. डेट ऑफ बर्थ के लिए मैट्रिक या समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए.

शारीरिक मापदंड भी जरूरी

कंपनी कमांडर पद के लिए शारीरिक मापदंड पूरा करना अनिवार्य है. हालांकि शारीरिक मापदंड के लिए अलग से मार्क्स नहीं दिए जाएंगे.

  • सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए.
  • ईबीसी, एससी और एसटी वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए.
  • सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी होनी चाहिए.
  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए वर्ग के अनुसार न्यूनतम सीना 79 से 81 सेमी और फुलाने पर 84 से 86 सेमी निर्धारित है.
  • महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए.
  • ट्रांसजेंडर (थर्ड जेंडर) अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा का मापदंड पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के समान होगा.

सिर्फ 100 रुपये आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्ग और श्रेणी के पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा.

तीन चरणों में होगा चयन

कंपनी कमांडर पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट शामिल है.

BPSCC होमगार्ड कमांडर की भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Home Guard सेक्शन में जाएं.
  • यहां आपको कमांडर भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा, इस पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक और सेवा से जुड़ी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, साइन और फोटो अपलोड करें. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.


ये भी पढ़ें: 12वीं पास को मिलेगी मंत्रालय में सरकारी नौकरी, 2536 पदों पर बंपर वैकेंसी, 81 हजार तक सैलरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola