कार्यशाला में व्यापारियों को प्रोफेशनल टैक्स पर दी गयी जानकारी

Published by : BALRAM Updated At : 07 Jun 2026 9:02 PM

विज्ञापन

मधुपुर: मधुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यशाला में स्पष्टता

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के एमएफ खान रोड स्थित एक निजी आवास परिसर में रविवार को वेट्स एंड मेजरमेंट व झारखंड प्रोफेशनल टैक्स को लेकर मधुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मधुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह ने कहा कि जिन व्यापारियों का जीएसटी नंबर है, उन्हें झारखंड प्रोफेशनल टैक्स का भी सरकार के नियम अनुसार भुगतान करना होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रोफेशनल टैक्स में रजिस्ट्रेशन कराने और भुगतान करने से व्यापारियों को कानूनी सुरक्षा मिलती है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होता है. उन्होंने जानकारी दी कि 5 लाख रुपये तक के वार्षिक टर्नओवर पर किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं करना है, जबकि 5 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर होने पर विभिन्न स्लैब के अनुसार वार्षिक शुल्क का भुगतान करना होगा. हेमंत नारायण सिंह ने यह भी कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स मधुपुर व्यापारियों को पूरा सहयोग देगा. किसी को किसी प्रकार की उलझन या भ्रम होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाये गये कानून का सही ढंग से अनुपालन करने के लिए सभी को प्रेरित किया जाना चाहिए. मौके पर अंकित लच्छीरामका, शिव कुमार मोदी, शरद मोहनका, शेखर लच्छीरामका, शंकर मंडल, सोनू गुप्ता, सुभाष टिबडेवाल, घनश्याम मंडल, प्रमोद लच्छीरामका, पंचानंद मंडल आदि मौजूद थे. — वेट्स एंड मेजर्स व प्रोफेशनल टैक्स पर कार्यशाला का आयोजन मधुपुर में प्रोफेशनल टैक्स व वेट्स एंड मेजर्स को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola