बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 करें सही मैपिंग : रामनारायण राय

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी: भाजपा प्रखंड बैठक में मतदाता पुनरीक्षण पर जोर

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय ने की. मौके पर मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय ने कहा कि वर्तमान में मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. सभी बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 अपने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सही मैपिंग सुनिश्चित करें, ताकि एक भी मतदाता का नाम छूटने न पाये. उन्होंने कहा कि इस कार्य में शक्ति केंद्रों के संयोजकों को भी सक्रिय सहयोग करना है. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा उसके विस्तार को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया. मौके पर हरेंद्र राणा, आशीष यादव, हीरालाल मिस्त्री, गुलाब राणा, संजय राय, सुमित कुमार राय, मानिक गोस्वामी, नीलकंठ राणा, कपिलदेव यादव, सुनील भोक्ता, जितेंद्र सिंह, मुरली ठाकुर, बबलू मंडल, रामदेव राणा, गोपाल साह, रामेश्वर राय, जानकी मंडल आदि मौजूद थे. — सोनारायठाढ़ी में शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा की बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola