बाबाधाम में महाशिवरात्रि : हेमंत सोरेन ने गुब्बारा उड़ाकर शिव बारात को किया रवाना

देवघर में भगवान भोलेनाथ और उनकी बारात.
Maha Shivratri in Deoghar: बाबानगरी देवघर में हेमंत सोरेन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात को रवाना किया. इस अवसर पर झारखंड के सीएम ने क्या-क्या कहा, यहं पढ़ें.
Maha Shivratri in Deoghar| बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि पर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर पहुंचे. केकेएन स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर शिव बारात को रवाना किया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती पर जितने भी जीव हैं, चाहे पृथ्वी, जल या आकाश में, सभी बाबा भोले की बारात में शामिल हुए हैं. यह सौभाग्य की बात है कि बाबा नगरी में भव्य बारात में शामिल होने का मौका मिला है. आने वाले दिनों में यह शिव बारात विश्वस्तरीय बनेगी और इसकी वैश्विक पहचान बनेगी.

पहली बार पर्यटन विभाग ने किया शिव बारात का आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाषण का मंच नहीं है. उत्साह और उमंग का दिन है. हम सभी एक ऐसे आयोजन के गवाह बन रहे हैं, जो हमारे पूर्वजों की परंपरा जुड़ी है. 30-35 सालों से देवघर के लोगों ने शिव बारात को इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ शिव बारात नहीं, ये ऐसा समागम है, जिसका कोई दायरा नहीं है. देवघर में शिव बारात का आयोजन पहली बार पर्यटन विभाग कर रहा है.
- यह सिर्फ शिव बारात मात्र नहीं, ऐसा समागम है, जिसका कोई दायरा नहीं
- बाबा बैद्यनाथ की शिव बारात को राष्ट्रव्यापी पहचान दिलायेंगे
- आने वाले वर्षों में शिव बारात को और भव्य रूप दिया जायेगा
- देवघरवासियों के साथ मिलकर देवघर के इस आयोजन को और बढ़ायेंगे
- शिव बारात का सरकारीकरण नहीं, ये आस्था का काम, सरकार कर रही सहयोग
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा
जनता के सहयोग से शिव बारात को और भव्य रूप देंगे – हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘भोले बाबा की पावन धरती पर सदियों से विभिन्न राज्यों के लोगों की आस्था का केंद्र रही है. हर साल यहां की जनता के सहयोग से शिव बारात सफलतापूर्वक निकाली जाती रही है. अब झारखंड का पर्यटन विभाग इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है. देवघर के लोगों के साथ मिलकर सरकार शिव बारात को राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाने का काम करेगी.’

ये सरकारीकरण नहीं, आस्था का काम है, सरकार माध्यम मात्र
हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर में श्रावणी मेला लगता है. बड़े महापर्व की तरह लाखों लोगों के बीच हमलोग रहते हैं. हर साल इसमें एक नया अध्याय जुड़ रहा है. पर्यटन विभाग की ओर से महाशिवरात्रि को और भव्य बनाने का छोटा-सा प्रयास है. इसका मतलब यह नहीं कि ये सरकारीकरण है. ये आस्था का काम है. शिव बारात आप देवघरवासियों के सहयोग से ही इतना भव्य रूप ले रहा है. सरकार सिर्फ माध्यम मात्र है.

सरकार की मंशा – नयी खुशी, नयी ऊर्जा के साथ देवघर आगे बढ़े
हेमंत सोरेन ने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि हर दिन नयी खुशी, नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें. बाबा नगरी को आस्था का राष्ट्रव्यापी केंद्र बनाने में सभी सहभागी बनें. हम सब आस्था के इस आयोजन को भव्य रूप देंगे. साल दर साल पवित्र पर्व को और बेहतर कैसे बनाया जाये, इस पर मंथन करेंगे.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आयोजन पर्यटन विभाग का छोटा-सा प्रयास है. इसमें आप सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. उमंग और उत्साह के साथ महाशिवरात्रि के इस आयोजन को सफल बनायेंगे.

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए ये लोग
उद्घाटन समारोह को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायक व अन्य ने महाशिवरात्रि महोत्सव का उदघाटन किया. मंच पर विधायक सुरेश पासवान, उदय शंकर सिंह, डीजीपी क्रांति कुमार सिंह, कमिश्नर लालचंद दादेल, डीआईजी संताल परगना, देवघर डीसी विशाल सागर, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग सहित कई अधिकारी और संगठन के लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग के डुमरौन गांव में क्यों भड़की हिंसा? दिन भर क्या-क्या हुआ, देखें PHOTO और Video
महाकुंभ से लौट रहे ड्राइवर को आयी झपकी, घर में घुसी कार, झारखंड के 4 युवकों की मौत से मचा कोहराम
26 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




