जेवर लेकर फरार महिला की तलाश में बंगाल पुलिस पहुंची मधुपुर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
जेवर लेकर फरार महिला की तलाश में बंगाल पुलिस पहुंची मधुपुर

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर की पुलिस ने की जांच

विज्ञापन

मधुपुर. पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के निकट स्थित खरीदा थाना की पुलिस टीम बुधवार को एक महिला की तलाश में मधुपुर पहुंची. बंगाल पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला की तलाश करते हुए केला बागान मुहल्ला पहुंची. पुलिस ने बताया विवाह के बाद पत्नी और पति के बीच विवाद का मामला चल रहा है. पश्चिम बंगाल बैरकपुर खरीदा थाना क्षेत्र निवासी पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपये का जेवरात लेकर भाग जाने की शिकायत पुलिस से की है. इसी मामले की तहकीकात में बंगाल पुलिस मधुपुर पहुंची. साथ ही पुलिस ने महिला का सत्यापन भी किया. बतादें कि महिला का मायका केला बागान है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola