मारगोमुंडा: छुट्टी के दिन भी चलेगा एसआइआर का काम

Author Balram|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा: छुट्टी के दिन भी चलेगा एसआइआर का काम

मारगोमुंडा प्रखंड में एसआइआर-2026 कार्य के लिए छुट्टी के दिनों में भी काम जारी रहेगा। बीएलओ और अन्य कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन

मारगोमुंडा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर-2026 को लेकर मारगोमुंडा प्रखंड प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रथयात्रा अवकाश (16 जुलाई), सरकारी विद्यालयों के तृतीय शनिवार (18 जुलाई) तथा रविवार (19 जुलाई) को भी एसआइआर का कार्य सामान्य कार्यदिवस की तरह जारी रहेगा. आदेश के अनुसार प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक अध्यापक, सहायक आचार्य, कंप्यूटर ऑपरेटर, आइसीटी इंस्ट्रक्टर, वीएलइ, ग्राम रोजगार सेवक सहित अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसके डिजिटाइजेशन का कार्य करेंगे. प्रखंड प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने तक किसी भी शिक्षक, शिक्षिका अथवा प्रतिनियुक्त कर्मी को किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा. हालांकि, अवकाश के दिनों में कार्य करने वाले कर्मियों को नियमानुसार तीन दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान किया जाएगा. इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त देवघर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गयी है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola