मौसा के घर आये आदिवासी युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
झारखंड के पालोजोरी में मौसा के घर आए 22 वर्षीय आदिवासी युवक प्रमोद टुडू की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पालोजोरी. थाना क्षेत्र के कोलगी गांव में मौसा के घर आए एक 22 वर्षीय आदिवासी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुमका जिला अंतर्गत हरिपुर बांदो निवासी प्रमोद टुडू, पिता पलटन टुडू के रूप में हुई है. बताया गया कि प्रमोद सोमवार को अपने मौसा के घर कोलगी गांव आया था. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक उसकी तबीयत काफी खराब हो गई और वह देखते ही देखते गिरकर बेहोश हो गया. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. मृतक की मां ने बताया कि प्रमोद पहले से ही बीमार चल रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. परिजनों ने बताया कि प्रमोद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. वहीं, उसके पिता बाहर मजदूरी करने गए हुए हैं. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










