सबेजोर गांव का हरिजन टोला: आधार कार्ड से वंचित बच्चे नही जा पा रहे है विधालय

Updated:
विज्ञापन
सबेजोर गांव का हरिजन टोला के ग्रामीण बीडीओ के समक्ष समस्या रखते हुए | Prabhat Khabar Network

सबेजोर गांव का हरिजन टोला के ग्रामीण बीडीओ के समक्ष समस्या रखते हुए | Prabhat Khabar Network

झारखंड के सबेजोर गांव में आधार कार्ड न होने के कारण दर्जनों बच्चे स्कूल जाने से वंचित हैं। प्रशासन ने जल्द ही आधार शिविर लगाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

सारठ : आधार नहीं रहने से दर्जनों दलित टोला के छात्र-छात्राएं विधालय नहीं जा पा रहे हैं. मामला देवघर स्थित सबेजोर गांव के हरिजन टोला का है. इसकी जानकारी जब मुख्यमंत्री को हुई तो उन्होंने ट्वीट कर अधिकारियों को संज्ञान लेने का निर्देश दिया. इसके बाद बीडीओ अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना.

ग्रामीणों ने बीडीओ के समक्ष रखी अपनी बात

टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी बात बीडीओ के समक्ष अपनी व्यथा सुनाई. ग्रामीणों की मानें तो 2 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चे अर्जुन कुमार, शंकर कुमार, आदर्श मांझी, रीता कुमारी, अंजली कुमारी, रोशनी कुमारी, कोमल कुमारी, बंटी कुमार, रोशन कुमार, तनुजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, राधिका देवी, कृष्णा मांझी, आशीष कुमार, बीरू कुमार, सिद्धार्थ कुमार, खिसड़ी कुमारी, निशा कुमारी, सीमा कुमारी, रूपा कुमारी, आकाश कुमार, राजकुमार, रूही कुमारी, पायल कुमारी, बिक्की कुमार, रचिता कुमारी, शिल्पी कुमारीं, छोटू, डोली का आधार कार्ड नहीं है. वहीं, 19 वर्षीय पूजा देवी, 25 वर्षीय मंगरी देवी, 21 वर्षीय देवकी देवी और 24 वर्षीय सुनीता कुमारी का भी आधार कार्ड नहीं है. जिस कारण इन सभी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल रहा है. बच्चे स्कूल जाते हैं तो शिक्षक आधार नहीं रहने से विद्यालय से भगा देते हैं. कई, महिलाएं का आधार नहीं रहने पेंशन योजना से वंचित रह जा रही हैं. ग्रामीणो की समस्या सुनने के बाद बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही हरिजन टोला में आधार शिविर लगावाया जाएगा, ताकि एक-एक बच्चा या ग्रामीण आधार कार्ड से वंचित नहीं रहेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola