सेविकाओं को समर एप की दी गयी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सेविकाओं को समर एप की दी गयी जानकारी

सेविकाओं को गृह भ्रमण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना सभागार में बुधवार को सीडीपीओ नीतू कुमारी ने सेक्टर तीन व चार की आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की. इस अवसर पर उन्होंने नियमित केंद्र संचालन किये जाने को लेकर सेविकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कहा कि सभी सेविकाएं 28 फरवरी तक अपने पोषक क्षेत्र में टीएचआर को शत प्रतिशत कराये. केंद्र के आसपास गंदगी नहीं रहने दें. साथ ही केंद्र में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत किये जाने का निर्देश दिया. इस दौरान समर एप के जिला समन्वयक शशि कुमार ने उपस्थित सेविकाओं को कुपोषण से संबंधित सभी दस्तावेज को समर एप में अपलोड किये जाने के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी डोर टू डोर जाकर समर एप के माध्यम से कुपोषित बच्चों का इंट्री शत-प्रतिशत करें. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नेवेदिता नटराज, सालंती हेंब्रम समेत दर्जनों सेविकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola