हजारीबाग के डुमरौन गांव में क्यों भड़की हिंसा? दिन भर क्या-क्या हुआ, देखें PHOTO और Video

Hazaribagh Riots: झारखंड के हजारीबाग जिले में महाशिवरात्रि के दिन दो समुदायों में हिंसा भड़क उठी. इसमें दर्जनों लोग घायल हो गये. कई वाहनों को जला दिया गया. जानें दिन भर क्या-क्या हुआ और अब क्या है स्थिति?
Hazaribagh Riots| इचाक (हजारीबाग), रामशरण शर्मा : हजारीबाग जिले इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव में बुधवार को अचानक हिंसा भड़क उठी. जमकर पत्थरबाजी हुई. कई बाईक को आग के हवाले कर दिया गया. कई लोग पत्थरबाजी में घायल हो गये. आखिर ये घटना हुई क्यों? दरअसल, बुधवार को डुमरौन गांव के हिंदुस्तान चौक पर एक लोहे के पोल पर भगवा ध्वज लगा था. महाशिवरात्रि के लिए बुधवार (26 फरवरी 2025) को सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग लाउडस्पीकर लगाने पहुंचे. दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. कुछ लोगों के बीच कहा-सुनी हो गयी.
थाना प्रभारी कर रहे थे वार्ता, तभी शुरू हो गयी पत्थरबाजी
इसी बीच, कुछ लोगों ने कहा-सुनी की सूचना इचाक थाना को दी. सूचना पाकर निवर्तमान थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. दोनों समुदाय के लोगों के साथ बातचीत चल रही थी. बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो ही रही थी कि कुछ उपद्रवियों ने उर्दू स्कूल की छत से पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी में सड़क पर खड़े दर्जनों लोग घायल हो गये.
पुलिस दो समुदायों को समझाती रही, उपद्रवियों ने कर दी आगजनी
इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी दोनों समुदाय के लोगों को समझती रही. इस बीच मौका पाकर उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिल और एक कार को जला दिया. तीनों वाहन धू-धूकर जलने लगे. एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. एक मोटरसाइकिल को कुआं में फेंक दिया. आगजनी की घटना सुबह करीब 10:00 बजे हुई.
- इचाक के डुमरौन गांव में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर 2 समुदायों में हुई हिंसक झड़प, पत्थरबाजी
- उपद्रवियों ने 3 मोटरसाइकिल और एक कार को जलाया, एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो को किया क्षतिग्रस्त
- शिवरात्रि के लिए हिंदुस्तान चौक पर पोल में लाउडस्पीकर बांधने गये लोगों को रोके जाने के बाद हुई हिंसा
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा
एक घंटे तक जमकर हुई झड़प
इस बीच, लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई. स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण निवर्तमान थाना प्रभारी संतोष कुमार ने घटना की सूचना प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक हजारीबाग समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को दी. सूचना पाकर प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति, डीएसपी, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, इंस्पेक्टर शाहिद रजा भारी संख्या में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया. इसके बाद मामला शांत हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस चौकी में तब्दील हुआ डुमरौन गांव
फिलहाल डुमरौन गांव पुलिस चौकी में तब्दील हो चुका है. स्थिति सामान्य, लेकिन तनावपूर्ण है. पुलिस उपद्रवियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी में जुटी है. घटना के बाद से उपद्रवी घर छोड़कर फरार हैं.

उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा : श्रुति
प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति ने कहा है कि उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. स्कूल गेट के ऊपर बनायी गयी मीनार में लगे सीसीटीवी के फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
एसडीओ ने की शांति बनाये रखने की अपील
अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. एसडीपीओ ने कहा है कि दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
महुआ माजी से मिलने पत्नी कल्पना मुर्मू के साथ अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
महाकुंभ से लौट रहे ड्राइवर को आयी झपकी, घर में घुसी कार, झारखंड के 4 युवकों की मौत से मचा कोहराम
26 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए