मीन राशिफल 01 मार्च 2026: क्या आज कानूनी पचड़ों से मिलेगी राहत और शत्रुओं पर होगी आपकी जीत?

आज का मीन राशिफल 28 फरवरी 2026
Aaj Ka Meen Rashifal: क्या आज आपके मान-सम्मान में होगी वृद्धि. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक मेष राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 01 March 2026:मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद शनि आपके शत्रुओं को परास्त करेंगे. यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है.
करियर-बिजनेस: शिक्षा और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे. बिजनेस में निवेश की योजना सफल होगी, मित्रों के सहयोग से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. व्यापार में मित्रों के सहयोग से किया गया निवेश भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाएगा.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी और आप पार्टनर के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. प्रेमी के साथ पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपसी निकटता बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान की लापरवाही से बचना होगा. भारी और तैलीय भोजन से पूरी तरह परहेज करें क्योंकि इससे लीवर या पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. नियमित रूप से वॉक पर जाएं और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें.
सावधानी: कानूनी दस्तावेजों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई वादा न करें.
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




