घर आया है नन्हा शहजादा? भगवान शिव के इन 14 शक्तिशाली नामों से करें उसके जीवन की खूबसूरत शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

भगवान शिव के से प्रेरित बेटे के लिए नाम AI image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए भगवान शिव से जुड़ा कोई सुंदर और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है. यहां दिए गए नाम न सिर्फ सुनने में अच्छे हैं, बल्कि इनके अर्थ भी बेहद खास और पॉजिटिव हैं.

विज्ञापन

Baby Boy Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में अगर आप भी अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है. आज इस आर्टिकल में हम आपको भगवान शिव से प्रेरित नामों की एक लंबी लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी बताने वाले हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

भगवान शिव के से प्रेरित नाम और उनके अर्थ

  • रुद्र – इस नाम का अर्थ होता है सबसे शक्तिशाली, जो दुखों का नाश करते हैं और दुष्टों को रुलाते हैं.
  • शंभू – इस नाम का अर्थ होता है आनंद का स्रोत, जो सबका कल्याण और भला करते हैं.
  • भावेश – इस नाम का अर्थ होता है इस पूरे संसार और जगत के स्वामी या राजा.
  • ईशान – इस नाम का अर्थ होता है उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी और ज्ञान देने वाले सर्वोपरि देवता.
  • त्रिशूलिन – इस नाम का अर्थ होता है जिनके हाथ में पवित्र त्रिशूल है, यानी तीनों लोकों के रक्षक.
  • अनिकेत – इस नाम का अर्थ होता है वैरागी, जिनका कोई एक निश्चित घर नहीं है क्योंकि वे पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं.
  • नंदीश – इस नाम का अर्थ होता है शिव जी के प्रिय वाहन और परम भक्त नंदी के स्वामी.
  • शर्व – इस नाम का अर्थ होता है सब कुछ सहन करने वाले और संसार के कष्टों को दूर करने वाले.
  • व्योमकेश – इस नाम का अर्थ होता है जिनके बाल आकाश की तरह असीम और फैले हुए हैं.
  • महादेव – इस नाम का अर्थ होता है देवताओं के भी देवता, यानी सबसे महान ईश्वर.
  • शिव – इस नाम का अर्थ होता है जो पूरी तरह से परम पवित्र, शांत और कल्याणकारी हैं.
  • त्रिनेत्र – इस नाम का अर्थ होता है तीन आंखों वाले, जो भूत, वर्तमान और भविष्य सब देखते हैं.
  • मृत्युंजय – इस नाम का अर्थ होता है जिन्होंने मृत्यु पर विजय प्राप्त कर ली हो.
  • चंद्रशेखर – इस नाम का अर्थ होता है जिन्होंने अपने सिर पर चंद्रमा को धारण किया हुआ है.

ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola