बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Mar 2025 11:19 PM

विज्ञापन

Shivratri 2025 shiv barat of deoghar

Shivratri 2025 shiv barat of deoghar: शिवरात्रि का त्योहार नजदीक है. झारखंड के देवघर में इसको लेकर जोरों शोरों से तैयारी चल रही है. हम आपको यहां पर इससे जुड़े इतिहास और बिहार से इसका क्या संबंध है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Shivratri 2025 shiv barat of deoghar: 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन देवघर में इस बार वो दिखेगा जो पहले कभी नहीं दिखा है. बाबा बैद्यनाथ धाम में यूं तो 30 साल से शिव बारात निकल रही है लेकिन इस खुद झारखंड सरकार इसमें कूद गई है. और यह दावा किया जा रहा है कि इस बार कुछ ऐसा होने वाला है जैसा पहले कभी नहीं हुआ था.

झारखंड पर्यटन विभाग का इस शिव बारात में होने वाला है अहम योगदान

देवघर के बाबा मन्दिर से पुजारी रमेश नंद परवे का पारंपरिक शिव बारात होती है जो पंडा जी के नेतृत्व में निकलता है. पंडा समाज द्वारा उसका समापन वापस मन्दिर में आकर होता है. इस शिव बारात की शुरुआत 1994 से हुई थी जो 2024 तक शिव बारात आयोजन समिति द्वारा किया जाता था. इस साल से इसका प्रयाजोक झारखंड के पर्यटन विभाग रहेगी, और इसका आयोजक शिव बारात आयोजन समिति द्वारा ही किया जाएगा. जिस रूट लाइन को झारखण्ड उच्च न्यायालय ने मान्यता दी है बारात वही से निकलेगी. शाम 7 बजे से के के एन स्टेडियम से बारात निकलेगी, इसके बाद ये बारात बाबा मंदिर में समाप्त होगी.

रमेश नंद परवे ने बताया कि बसंत पंचमी के समय बिहार के मिथिलांचल के लोग तिलकधरुआ बनकर आते हैं, जो शिवजी को विवाह का निमंत्रण देते हैं. मिथिलांचल के लोग खुद को शिवजी के साले के रूप में मानते हैं. पहली बार आरमित्रा उच्च विद्यालय के परिसर से शिव बारात निकाली गई, जिसमें समिति द्वारा लगभग 12,074 रुपए का व्यय किया गया. आम जनता ने फलाहार आदि की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया. पहले वर्ष में शिव बारात का आयोजन सफल रहा.

1994 से होता आ रहा है शिव बारात का आयोजन

देवघर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव महाबारात का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं. इस वर्ष शिव महाबारात दो समूहों में विभाजित हो गई थी. एक समूह महाशिवरात्रि महोत्सव समिति का था, जिसकी स्थापना देवघर नगर निगम के पहले महापौर राज नारायण खवाड़े, जिन्हें बबलू खवाड़े के नाम से भी जाना जाता है, ने 1994 में की थी.

देवघर में शिव बारात के आयोजन की शुरुआत धर्म जागृति संघ द्वारा की गई थी, जिसने देवघर के विभिन्न सामाजिक संगठनों को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया. यह बैठक 24 फरवरी 1994 को दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

बैठक में धर्म जागृति संघ के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने शिव बारात की योजना और प्रारूप प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने स्वीकार किया. इसके बाद शिवरात्रि महोत्सव समिति का गठन किया गया, जिसमें जय प्रकाश नारायण सिंह को अध्यक्ष और राज नारायण खवाड़े उर्फ बबलू खवाड़े को सचिव नियुक्त किया गया.

जानें क्या है मान्यता

कहा जाता है कि जब भगवान शिव माता पार्वती से विवाह के लिए अपनी बारात लेकर उनके घर पहुंचे, तो बारात और भगवान शिव के अद्भुत स्वरूप को देखकर लोग भयभीत हो गए. भगवान शिव ने गले में सांप और शरीर पर राख धारण की थी, एक हाथ में डमरू और दूसरे हाथ में त्रिशूल पकड़ा हुआ था. उनकी बारात में भूत, पिशाच, यक्ष, गंधर्व, अप्सरा, किन्नर, जानवर, सांप और बिच्छू जैसे अन्य जीव शामिल थे. इस दृश्य को देखकर पार्वती की माता मैना भी चिंतित हो गईं और उन्होंने इस विवाह के लिए मना कर दिया. तब नारद जी ने भगवान शिव और पार्वती के पुनर्जन्म की कथा सुनाई और भगवान शिव की शक्ति से उन्हें अवगत कराया. इसके पश्चात, वे विवाह के लिए सहमत हो गईं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन