कहीं आपका फर्नीचर भी तो नहीं बन रहा दीमक का खाना? इन आसान घरेलू नुस्खों से करें उनका सफाया

Published by :Saurabh Poddar
Published at :11 May 2026 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
termite removal tips

दीमक से छुटकारा पाने का आसान तरीका Ai image

Termite Removal Tips: घर में दीमक लगना एक ऐसी समस्या है, जिसका पता अक्सर तब चलता है जब काफी नुकसान हो चुका होता है. अगर समय रहते सही कदम न उठाए जाएं, तो यह महंगे लकड़ी के फर्नीचर और इंटीरियर को पूरी तरह खराब कर सकती है. ऐसे में कुछ आसान उपाय आपकी इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Termite Removal Tips: क्या आपके घर में मौजूद खूबसूरत लकड़ी का फर्नीचर अचानक कमजोर होने लगा है? या फिर दरवाजों, खिड़कियों और अलमारी से बारीक पाउडर जैसा कुछ निकलता दिखाई दे रहा है? अक्सर हम इन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है. दीमक धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला कर देती है, जिससे फर्नीचर और अन्य लकड़ी की चीजें समय के साथ कमजोर होने लगती हैं. अगर आपके घर में भी ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो यह दीमक होने का इशारा हो सकता है. घर में मौजूद लकड़ी के फर्नीचर, खिड़कियां, दरवाजे और अलमारी जैसी चीजों को सुरक्षित रखने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप दीमक की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मॉइस्चर को कंट्रोल में रखें

अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें दीमक सबसे ज्यादा उसी जगह पर पनपते हैं, जिन जगहों में मॉइस्चर सबसे ज्यादा होती है. अगर आपके घर की दीवारों में या फिर लकड़ी के फर्श और आसपास की जगहों में सीलन रहती है, तो इन जगहों में दीमक लगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है. अगर घर में कहीं पर भी पानी रिस रहा है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें. इसके अलावा सभी कमरों में वेंटिलेशन का भी ख्याल रखें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि लकड़ी के फर्नीचर किसी भी तरह से गीले दीवारों के कॉन्टैक्ट में न आए. जब आप अपने घर को सूखा हुआ और साफ रखते हैं, तो दीमक की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल करने में आपको मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में दोपहर तक टिफिन से आने लगती है बदबू? खाने को फ्रेश और टेस्टी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

नीम और विनेगर का इस्तेमाल करें

अगर लकड़ी के फर्नीचरों, खिड़की और दरवाजों में दीमक लग चुके हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको नीम और वाइट विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए. यह एक असरदार घरेलू उपाय है जो लकड़ी से दीमक को दूर रखने में मदद करता है. इसके लिए आपको नीम के तेल को एक कॉटन बॉल की मदद से लकड़ी पर अच्छी तरह से लगाना है. इसके बाद वाइट विनेगर और नींबू के रस को मिक्स करके एक स्प्रे बोतल की मदद से दीमक वाली जगह पर स्प्रे कर देना है. जब आप इसका इस्तेमाल करने लगते हैं तो दीमक की समस्या देखते ही देखते खत्म होने लग जाती है.

धूप और हवा भी लगने दें

अगर आप लकड़ी की चीजों को लंबे समय तक एक बंद और अंधेरी जगह पर रखते हैं, तो इसकी वजह से भी दीमक लगने का खतरा और भी ज्याद बढ़ जाता है. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप समय-समय पर सभी लकड़ी के फर्नीचरों और इस तरह की चीजों को धूप दिखाते रहें. जब लकड़ी की इन चीजों को धूप और हवा मिलती है, तो दीमक को पनपने का मौका नहीं मिलता है. इसके अलावा आपको इन फर्नीचरों, लकड़ी के बॉक्स और अलमारी को रेगुलर बेसिस पर साफ भी करते रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन

एंटी-टर्माइट ट्रीटमेंट करवाएं

अगर लकड़ी की चीजों में दीमक तेजी से फ़ैल रहा है, तो आपको प्रोफेशनल एंटी-टर्माइट ट्रीटमेंट जरूर करवा लेना चाहिए. यह सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित होता है. एक बार जब आप इस ट्रीटमेंट को करवा लेते हैं, तो यह लकड़ी की चीजों और दीवारों को लंबे समय तक दीमक से सुरक्षित रखने में मदद करता है. अगर आप एक नया घर बनवा रहे हैं तो पहले से ही एंटी-टर्माइट केमिकल का इस्तेमाल करवा लेना आपके लिए और भी ज्याद फायदेमंद हो सकता है. इससे आपको आने वाले समय में भी दीमक लगने की चिंता से छुटकारा मिल जाता है.

लकड़ी की रेगुलर जांच करते रहें

जब लकड़ी की चीजों में दीमक लगने की शुरुआत होती है, तो यह छोटे-छोटे संकेत देना शुरू कर देती है. कई बार लकड़ी से बारीक पाउडर निकलता दिखाई देता है, तो कभी लकड़ी कमजोर होकर उसमें से हल्की आवाजें आने लगती हैं. ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. इसलिए घर में मौजूद लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और अलमारी जैसी चीजों की समय-समय पर जांच करते रहना बेहद जरूरी है. अगर आपको दीमक के शुरुआती लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए तुरंत उससे छुटकारा पाने के उपाय अपनाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola