पोस्टपार्टम जर्नी पर छलका कियारा आडवाणी का दर्द, बताया किसने हर कदम पर दिया साथ
कियारा आडवाणी फोटो- ट्विटर
कियारा आडवाणी ने अपने पोस्टपार्टम जर्नी को लेकर बात की. अपनी पहचान ढूढ़ने के बारे में बात करते हुए वह इमोशनल भी हो गई. उन्होंने कहा कि मुझ 6 महीने लगे.
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने साल 2025 में बेबी साराया को जन्म दिया. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उनके आंसू झलक पड़े, जब उनसे पोस्टपार्टम जर्नी के बारे में पूछा गया. उन्होंने बताया कि कैसे वह किसी बात पर भी रो पड़ती थी और उन्होंने अपने ग्रेस को कितना ज्यादा मिस किया.
पोस्टपार्टम जर्नी पर क्या बोली कियारा आडवाणी
राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में, कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका काफी साथ दिया. उन्होंने कहा, “बेबी होने के बाद एक समय ऐसा था, जब मेरी भावनाएं बहुत उथल-पुथल थीं. सिड उस वक्त अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे. इसलिए वह देर रात आते, बच्चे और मेरे साथ रहते और फिर सुबह काम पर लौट जाते. उस समय, मुझे नहीं पता कि मैं उन्हें उस समय याद कर रही थी या क्या, लेकिन हर छोटी बात मुझे परेशान कर रही थी. कोई भी बात मुझे रुला देती थी.”
अपनी पहचान पर बात करते हुए इमोशनल हो गई कियारा आडवाणी
मां बनने के बाद एक महिला की पहचान में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए कियारा इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा कि उस वक्त समझ नहीं आता कि क्या हो रहा है. सब बेबी के बारे में होता है, उसने दूध पीया, डायपर चेंज हुआ और सबकुछ, जबकि मां की भावनात्मक जरूरतों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. मुझे खुद का ग्रेस ढूढ़ने में 6 महीने लगे.
सिद्धार्थ ने कियारा का दिया साथ
उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है मेरी बेटी के डॉक्टर ने सिड से कहा था, बस हर रात उसे गाड़ी में घुमाने ले जाओ… उसे बाहर रहना चाहिए, उसे ताजी हवा लेने दो, उसे सांस लेने दो, क्योंकि सोना और बच्चे को दूध पिलाना एक नियमित दिनचर्या बन जाती है. सिद्धार्थ यह सुनकर मुझे हर रात गाड़ी में घुमाने ले जाते थे. कभी-कभी मैं बस बिना कोई सलाह लिए अपनी भड़ास निकालना चाहती थी.”
कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म के बारे में
कियारा अगली बार ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी. गीतू मोहनदास की ओर से निर्देशित इस फिल्म में यश भी दोहरी भूमिका में हैं, साथ ही नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय भी हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए