ePaper

सिंह राशिफल 27 फरवरी 2026: खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

Updated at : 27 Feb 2026 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल 27 फरवरी 2026

Aaj Ka Singh Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. ग्रहों का संयोग आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल बना हुआ है. जानें आज सिंह राशि वालों के लव लाइफ में क्या है खास.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 27 Febuary 2026: मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. केतु सिंह राशि में स्तिथ है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वालों के करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.

सिंह राशि- सूर्य-मंगल की युति आपको साहसी बनाएगी और एकादश चंद्रमा लाभ के द्वार खोलेगा. शादीशुदा युवाओं के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक और सुखद रहेगा. आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डिनर का प्लान बना सकते हैं. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई के स्ट्रेस से राहत दिलाने वाला है. आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.

करियर-बिजनेस: सूर्य-मंगल की युति आपके भीतर अद्भुत साहस भरेगी, जिससे आप कार्यक्षेत्र में कड़े फैसले ले पाएंगे. ग्यारहवें चंद्रमा के कारण लाभ के द्वार खुलेंगे और आपकी अधूरी योजनाएं पूरी होने लगेंगी. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई के पुराने स्ट्रेस से राहत दिलाने वाला है, क्योंकि आपकी मेहनत का फल अब नजर आने लगेगा.

आज का राशिफल.

लव लाइफ: शादीशुदा युवाओं और कमिटेड पार्टनर्स के लिए आज का दिन अत्यधिक रोमांटिक और सुखद रहेगा. आप पार्टनर के साथ किसी सरप्राइज ट्रिप या लग्जरी डिनर का आनंद ले सकते हैं, जहाँ आपकी बॉन्डिंग और गहरी होगी. रिश्तों में जोश और नयापन महसूस होगा. सिंगल युवाओं को आज वर्कप्लेस पर किसी के प्रति गहरा आकर्षण महसूस हो सकता है.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप अत्यधिक फिट और रिलैक्स महसूस करेंगे. ग्रहों का शुभ संयोग आपके चेहरे पर एक विशेष तेज लाएगा. हालांकि, मंगल की ऊर्जा आपको थोड़ा जल्दबाज बना सकती है, जिससे छोटी-मोटी चोट लगने का डर है; वाहन चलाते समय सतर्क रहें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पुराने विवादों को न उखाड़ें, केवल भविष्य पर ध्यान दें.

उपाय: भगवान सूर्य को जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें.

शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola