मौसम : झारखंड में 26 जुलाई तक बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देशभर में 24 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए अलर्ट जारी किया है. जानें आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 24 से 29 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 से 26 जुलाई तक अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि 27 से 29 जुलाई के दौरान यहां हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

झारखंड में होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 24 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और बोकारो में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है. 25 जुलाई को रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, 26 जुलाई को रांची, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. इन सभी प्रभावित जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

बिहार में येलो अलर्ट

मौसम केंद्र पटना के अनुसार, 24 जुलाई को बिहार के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के अधिकांश जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं और यहां किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

राजस्थान में बारिश की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से राजस्थान के अनेक हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभागों में 24 से 25 जुलाई के दौरान मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.


यूपी का मौसम
यूपी का मौसम

यूपी का मौसम कैसा रहेगा ?

मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई को पश्चिमी, तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं मध्य और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. जिन जिलों में बारिश का अनुमान है, वहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.


ये भी पढ़ें: Video: गुजरात में मानसून ने बरपाया कहर: भारी बारिश से एक की मौत, घर-दुकानें डूबीं; 'नाव' बनीं कारें

बंगाल के अलावा इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 29 जुलाई के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी  वाला इलाका) व सिक्किम में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा में 28 और 29 जुलाई को कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन