Video: गुजरात में मानसून ने बरपाया कहर: भारी बारिश से एक की मौत, घर-दुकानें डूबीं; 'नाव' बनीं कारें

Updated:
विज्ञापन
गुजरात में भारी बारिश के बाद पानी में डूबीं कारें, फोटो पीटीआई

गुजरात में भारी बारिश के बाद पानी में डूबीं कारें, फोटो पीटीआई

गुजरात में मानसून ने कहर बरपा दिया है. भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. घर-दुकानें डूब गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अपार्टमेंट में खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं. ऐसा लग रहा है, जैसे पानी में नाव चल रही हो. यह नजारा वलसाड जिले के वापी का है.

विज्ञापन

दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश के कारण लगभग 1,200 लोगों को बचाया गया और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. उमरगाम तालुका में सिर्फ 16 घंटों में 1,100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई. पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, तापी जिले में बारिश से जुड़ी घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर है. बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य की SDRF टीमों के साथ-साथ वायु सेना और तटरक्षक बल को भी अलर्ट पर रखा गया है.

गृह मंत्री शाह ने गुजरात के सीएम से की बात, मदद का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बारिश की स्थिति की समीक्षा की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की, जिन्होंने गुजरात सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया.


बारिश के कारण नदियां उफान पर

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि लगातार बारिश के कारण सूरत जिले में नदियां और अन्य जलाशय उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. अहमदाबाद में केवल दो घंटों में 66 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे कई सड़कों पर जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ. औरंगा, पार और दमनगंगा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने से वलसाड जिले के निचले इलाकों में व्यापक जलभराव हो गया, जिसके कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं, सूरत शहर के निचले इलाकों में रहने वाले 2,200 से अधिक लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया. तापी, डांग, सूरत और नवसारी जिले भी भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और प्रशासन ने बचाव एवं राहत अभियान तेज कर दिया है.

भारी बारिश के कारण मुंबई जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए मुंबई जाने वाली कई रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया या उनका मार्ग छोटा कर दिया गया.

शुक्रवार को भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए वलसाड, नवसारी, डांग, सूरत और तापी जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.


ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग-कर्सियोंग-कलिम्पोंग में वर्षा का कहर, भू-स्खलन से थमी पहाड़ की रफ्तार, 4 की मौत


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola