करौं: पांच विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का किया गया वितरण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
करौं: पांच विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का किया गया वितरण

समग्र शिक्षा परियोजना की ओर से उपलब्ध कराया गया ड्रेस

विज्ञापन

करौं. रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को समग्र शिक्षा परियोजना रांची की ओर से स्कूलों को उपलब्ध कराए गए पोशाक का वितरण किया गया. इसके पूर्व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाला पोखर, करौं कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, नव प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़ आदि में पोशाक का वितरण किया गया. बताया जाता है कि रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय में विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए पोशाक की राशि से जूता, मौजा, ड्रेस, स्वेटर व पोशाक वर्ग प्रथम एवं द्वितीय के छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया. इस अवसर पर शिक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं नियमित पोशाक पहनकर विद्यालय आने का काम करें. कहा कि सरकार द्वारा नि: शुल्क में मध्याह्न भोजन, कपड़ा, जूता, मौजा, बैग, छात्रवृत्ति आदि दिया जाता है. सभी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आकर पठन-पाठन का कार्य करें. ताकि उनका रिजल्ट बेहतर से बेहतर हो सके. पढ़ाई इस जीवन में अमूल्य चीज है, इसीलिए इसमें कोताही नहीं बरते. पोशाक वितरण का निरीक्षण संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय के द्वारा विद्यालय जा जाकर किया जा रहा है. मौके पर शिक्षक श्रीधर सोरेन, नकुल दास, पुष्पा देवी, वीरेंद्र पंजियारा, जर्मन तुरी, सोमनाथ सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola