कर्क राशिफल 27 फरवरी 2026: आर्थिक मामलों में बरतें सवाधानी, फिजूलखर्ची पर रखें नियंत्रण

आज का कर्क राशिफल 27 फरवरी 2026
Aaj Ka Kark Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. आज ग्रहों का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.
Aaj Ka Kark Rashifal 27 Febuary 2026: ग्रहों का संयोग आज युवाओं के लिए लकी है. मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.
कर्क राशि- चंद्रमा का मिथुन में होना चैरिटी की ओर झुकाव बढ़ाएगा पर कुंभ के ग्रह खर्चों पर नजर रखने को कहेंगे. आज आप दूसरों की मदद करके बहुत सुकून महसूस करेंगे. ऑफिस में अपने गुस्से पर काबू रखें वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है. करियर से जुड़ी किसी सलाह के लिए अपने पापा से बात करें. अपने फालतू खर्चों पर आज लगाम लगानी होगी.
करियर-बिजनेस: कुंभ के पांच ग्रह आपके खर्चों को बढ़ा सकते हैं, इसलिए आज बजट बनाकर चलना करियर की स्थिरता के लिए जरूरी है. करियर से जुड़ी किसी उलझन को सुलझाने के लिए अपने पापा या किसी मेंटर से बात करना आपके लिए सही दिशा दिखाने वाला साबित होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन शांति और आपसी समझ का है. आप दूसरों की मदद (चैरिटी) करने में व्यस्त रहेंगे, जिसमें आपका पार्टनर भी आपका पूरा साथ देगा. किसी गलतफहमी को बड़ा न होने दें और शांत रहकर पार्टनर की बात सुनें. शाम को एक साथ बिताया गया शांत समय आपके बीच के खिंचाव को पूरी तरह खत्म कर देगा.
हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. बारहवें चंद्रमा के कारण मानसिक अशांति और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है. ऑफिस के तनाव को घर न लाएं, वरना इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. ठंडा पानी या आइसक्रीम खाने से बचें, क्योंकि चंद्रमा की स्थिति आपको सर्दी-जुकाम के प्रति संवेदनशील बना रही है.
सावधानी: पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता रखें और ऑफिस पॉलिटिक्स से खुद को पूरी तरह दूर रखें.
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें और ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का जप करें.
शुभ अंक- 6.
शुभ रंग- आसमानी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




