ePaper

Jharkhand Chunav 2024: संताल परगना में भाजपा पर बरसीं कल्पना सोरेन, झारखंड को बांटने का लगाया आरोप

Updated at : 13 Nov 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
संताल परगना में सभा को संबोधित करतीं कल्पना सोरेन

संताल परगना में सभा को संबोधित करतीं कल्पना सोरेन

Jharkhand Chunav 2024: झामुमो की स्टार प्रचारक और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को संताल परगना में तीन सभाएं कीं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड को बांटने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: देवघर-झामुमो की स्टार प्रचारक और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा झारखंड को बांटने का प्रयास कर रही है. यहां वर्षों से रहनेवालों की पहचान पर सवाल उठाया जा रहा है. भाजपा अगर घुसपैठ की बात करती है, तो यह सवाल उस पर भी उठता है. अगर अंतरराष्ट्रीय सीमा है, तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. घुसपैठ हो रही है, तो अपनी नाकामी भाजपा राज्य सरकार पर नहीं थोप सकती है. संताल परगना में उन्होंने तीन चुनावी सभाएं कीं.

भाजपा की डबल इंजन ने झारखंड को लूटा-कल्पना सोरेन


कल्पना सोरेन ने महेशपुर (पाकुड़) के खांपुर-कदमपुर फुटबॉल मैदान, तालझारी (साहिबगंज) की वृंदावन पंचायत के केंदुआ फुटबॉल मैदान और जामताड़ा के रानीडीह फुटबॉल मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया. राशन कार्ड से नाम काटते हुए झारखंड को सिर्फ और सिर्फ लूटा है.

झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में पीरटांड़ में की सभा


कल्पना सोरेन ने पीरटांड़ प्रखंड की सुदूरवर्ती पंचायत हरलाडीह में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के पक्ष में सभा की. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले मणिपुर की घटना पर कुछ नहीं कर सके. भाजपा को आदिवासियों की चिंता नहीं है. भाजपा की नजर झारखंड की जमीन और बेशकीमती खनिज-संपदा पर है.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024: गढ़वा में सी-विजिल ऐप पर शिकायत, मिली मदद तो खिल उठा बुजुर्ग वोटर का चेहरा

Also Read: Jharkhand Election 2024: झारखंड में 64.86 प्रतिशत वोटिंग, चाईबासा में नक्सलियों के मंसूबे ध्वस्त, छह केस दर्ज

Also Read: ये हैं लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, जंगल, पहाड़ और नदी पार करके वोट करने वालों के जज्बे को सलाम

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola