श्री श्री आनंदमूर्ति के जन्म दिवस पर हुआ अखंड कीर्तन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 8:29 PM
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा को आनंदमार्ग जागृति राजा बगीचा में सुबह जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ. सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक अखंड कीर्तन बाबा नाम केवलम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर:
गुरु पूर्णिमा को आनंदमार्ग जागृति राजा बगीचा में सुबह जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ. सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक अखंड कीर्तन बाबा नाम केवलम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल भक्तिमय माहौल बना रहा है. आश्रम व शहर घूम- घूम कर प्रसाद का वितरण किया गया. आचार्य कृष्ण शरायनंद अवधुत ने मार्ग गुरुदेव श्री श्री आनंदमूर्ति के अवतरण व अवदान के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि, श्रीश्री आनंदमूर्ति का जन्म 1921 में वैशाखी पूर्णिमा के दिन बिहार के जमालपुर में एक साधारण परिवार में हुआ था. परिवार का दायित्व निभाते हुए वे सामाजिक समस्याओं के कारण का विश्लेषण उनके निदान ढूंढने व लोगों को योग, साधना आदि की शिक्षा देने में अपना समय देने लगे. सन् 1955 में उन्होंने आनंद मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना की थी. उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग के संस्थापक आनंद मूर्ति ने मानव समाज के कल्याण के लिए विशाल दर्शन व विशाल संस्था में व्यावहारिक रूप देने के लिए हजारों सन्यासियों को तैयार किया. मौके पर कार्यक्रम का आयोजन आनंदमार्ग प्रचारक संघ देवघर की ओर से किया गया. इसकी जानकारी आनंद मार्ग प्रचारक संघ विकास कुमार ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










