क्या गर्मियों में टैंक फुल करवाना आपकी कार के लिए रिस्की है? छोटी सी गलती दे सकती है टेंशन

Updated:
विज्ञापन
Overfilling Car Fuel Tank

कार में टैंक फुल करवाता ड्राइवर (Photo: AI Generated)

Overfilling Car Fuel Tank: गर्मी में कार की टंकी जरूरत से ज्यादा भरवाना आपकी सोच से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. हाई टेम्परेचर में फ्यूल फैलता है, जिससे कार के सिस्टम पर लोड बढ़ सकता है. खासकर ऑटो कट के बाद टॉप-अप करवाने की आदत आगे चलकर खर्च और सेफ्टी दोनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

विज्ञापन

Overfilling Car Fuel Tank: गर्मी के मौसम में कई कार मालिकों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि क्या कार की फ्यूल टैंक को पूरी तरह ऊपर तक भरवाना सही रहेगा? अगर आपके मन में भी यही कन्फ्यूजन है, तो जवाब है नहीं. ऐसा करना गर्मियों में थोड़ा रिस्की हो सकता है. दरअसल, तेज गर्मी में पेट्रोल या डीजल फैलता है और टैंक में अगर बिल्कुल भी खाली जगह न बचे, तो प्रेशर बढ़ सकता है. 

हालांकि अगर कभी-कभार आपने टैंक फुल करवा भी लिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन बार-बार ऐसा करना आपकी कार और सेफ्टी दोनों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है. आखिर ऐसा क्यों होता है, आइिए समझते हैं.

तेज गर्मी में फ्यूल फैलता है

गर्मी के मौसम में पेट्रोल-डीजल फुल टैंक करवाना हमेशा सही नहीं होता है. दरअसल, टेम्परेचर बढ़ते ही फ्यूल भी फैलने लगता है. ऐसे में टैंक के अंदर मौजूद पेट्रोल या डीजल ज्यादा गर्म होकर तेजी से फैलता है और भाप बनने लगता है. अगर टैंक को बिल्कुल ऊपर तक भर दिया जाए, तो इस फैलाव के लिए जगह नहीं बचती. नतीजा ये होता है कि टैंक के अंदर प्रेशर और ज्वलनशील गैसें बढ़ने लगती हैं, जो गाड़ी के वेंटिंग या EVAP सिस्टम पर असर डाल सकती हैं.

EVAP सिस्टम होगा खराब

आजकल की मॉडर्न कारों में EVAP सिस्टम दिया जाता है. इसका काम पेट्रोल से निकलने वाली भाप को कंट्रोल करना और उसे हवा में फैलने से रोकना होता है. लेकिन कई लोग टैंक फुल होने के बाद भी बार-बार पेट्रोल भरवाते रहते हैं. ऐसा करने पर लिक्विड फ्यूल EVAP सिस्टम के अंदर पहुंच सकता है. इससे इसके जरूरी पार्ट्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: आपकी कार पर भी पड़ रहा है हीटवेव का असर, इन 5 तरीकों से रखें उसका ख्याल

हाई टेम्परेचर में पेट्रोल टंकी से बाहर आ जाता है

गर्मी में जब कार धूप में खड़ी रहती है, तो पेट्रोल फैलने का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल, हाई टेम्परेचर में फ्यूल फैलता है और टंकी से बाहर निकल सकता है. यह सिर्फ नुकसान की बात नहीं है, बल्कि काफी खतरनाक भी हो सकता है क्योंकि पेट्रोल बेहद ज्वलनशील होता है.

तो फिर सही तरीका क्या है?

पेट्रोल भरवाते समय एक बात हमेशा याद रखें कि जैसे ही नोजल ऑटो कट हो जाए, वहीं रुक जाएं. उसके बाद जबरदस्ती टॉप-अप करवाना सही नहीं होता. गर्मियों में अगर हो सके तो गाड़ी को छांव में पार्क करें और पेट्रोल भरवाने के बाद फ्यूल कैप ठीक से बंद है या नहीं, यह भी जरूर चेक करें.

असल में, गर्मियों में टैंक फुल करवाना कोई प्रॉब्लम नहीं है. दिक्कत तब शुरू होती है जब लोग ऑटोमैटिक कट-ऑफ के बाद भी जबरदस्ती पेट्रोल ठूंस-ठूंसकर भरवाने लगते हैं. यही छोटी सी गलती आगे चलकर परेशानी की वजह बन सकती है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी कार को फिट कैसे रखें? जानें ये जरूरी टिप्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola