जमीन विवाद में मारपीट, मां समेत दोनों बेटा घायल

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, मां समेत दोनों बेटा घायल

सोनारायठाढ़ी के कलहोड़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के कलहोड़िया गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें सोनू कुमार मंडल, मोनू कुमार मंडल और उनकी मां रीता देवी घायल हो गयी. सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया गया. घटना के संबंध में सोनू कुमार मंडल ने बताया कि उनके पूर्वजों ने घर के पास एक जमीन खरीदी थी, जिसकी चारदीवारी बरसात में गिर गयी थी. आरोप है कि इसी जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन काम कर रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी. इस दौरान उनकी मां रीता देवी के सिर पर चोट लग गयी और काफी खून बह गया. घटना की सूचना सोनारायठाढ़ी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए देवघर भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि कलहोड़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है. घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है और पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola