सोनारायठाढ़ी: ड्यूटी जा रहे चौकीदार की तबीयत बिगड़ी, मौत

थाना जाते समय चौकीदार जनार्दन दास की रास्ते में अचानक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के तिलबरिया गांव निवासी चौकीदार जनार्दन दास (उम्र लगभग 50 वर्ष) की रविवार को घर से थाना आने के दौरान रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है. मृतक के पुत्र इन्द्रदेव दास ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे वे अपने पिता के साथ सोनारायठाढ़ी थाना जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक उनके पिता को तेज पसीना आने लगा और उन्होंने कहा कि उन्हें ठीक महसूस नहीं हो रहा है. स्थिति बिगड़ती देख इन्द्रदेव दास ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही जनार्दन दास ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले जाया गया. चौकीदार जनार्दन दास के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी पत्नी मानो देवी पति की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गयी. स्थानीय लोगों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










