चर्च में पाक रूह दिवस पर गूंजे भक्ति गीत
Published by : BALRAM Updated At : 24 May 2026 9:50 PM
पेंटेकोस्ट पर्व पर बच्चों ने गीत–नाटक से बांधा समां
मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित पीएच मिशन चर्च परिसर में रविवार को आत्मा यानी पाक रूह दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर चर्च के फादर विश्वनाथ यादव ने बताया कि मसीही विश्वास के अनुसार यह पर्व गुड फ्राइडे के 50 दिन बाद मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के स्वर्गारोहण के पश्चात एक दिव्य ज्योति अग्नि के स्वरूप में पृथ्वी पर अवतरित हुई थी, जिसके बाद 120 लोगों के बीच अन्य भाषाओं में बोलने की घटना हुई और वहीं से कलीसिया की शुरुआत मानी जाती है. उन्होंने यह भी बताया कि यह पर्व 2026 वर्ष पूर्व यरुशलेम में हुई उस ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है, जिसे पेंटेकोस्ट पर्व कहा जाता है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. उपस्थित लोगों ने प्रस्तुतियों की सराहना की और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा. इस अवसर पर अरुण, चांदनी, खुशी, निधि, अनीता, विनीता, सुनीता, सविता, संगीता, कौशल्या, निभा, सोनाली, एनी जय, अभिषेक, अन्ना, स्नेह लता, सुब्रत विश्वास, रविका, मालती, अरुण यादव, अविनाश पासवान समेत अनेक लोग मौजूद रहे. — भेड़वा पीएच मिशन चर्च में पेंटेकोस्ट पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा 120 अनुयायियों पर उतरी पवित्र आत्मा की आस्था: फादर विश्वनाथ यादव गुड फ्राइडे के 50 दिन बाद मनाया गया आत्मा दिवस, चर्च में उमड़ा जनसैलाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










