देवघर में रजरप्पा सम्मेलन की तैयारी तेज, प्रगतिशील विचारों के प्रसार का संकल्प

Author Falguni marik|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गोष्ठी में मौजूद सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

देवघर में प्रगतिशील लेखक संघ की बैठक आयोजित, रजरप्पा में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

देवघर: बम्पास टाउन मुहल्ला स्थित वृंदावन धाम में प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) देवघर जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई. पहले सत्र में संगठन विस्तार और 25-26 जुलाई को रजरप्पा में होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में देवघर से प्रतिनिधियों की भागीदारी पर चर्चा हुई. प्रो रामनंदन सिंह ने कहा कि सम्मेलन में राज्यभर के प्रगतिशील विचारधारा के कवि व लेखक जुटेंगे और जन-जन तक प्रगतिशील विचार पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा. जिला सचिव एफएम कुशवाहा ने बताया कि देवघर से आधा दर्जन से अधिक प्रतिनिधि विभिन्न भाषाओं में कविता पाठ करेंगे. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन विस्तार तथा युवा कवियों व कहानीकारों को आगे बढ़ाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ. दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी आयोजित हुई. रचना झा ने शिव पर, सोनम झा ने पिता के दायित्व, अनीता चौधरी ने प्रकृति व मानवता, प्रकाश चंद्र झा ने ओजपूर्ण कविता, एफएम कुशवाहा ने खोरठा में महंगाई तथा प्रो रामानंदन सिंह ने देवघर में शराब दुकानों पर कविता सुनायी. प्रशांत कुमार सिंह ने प्रेरक कहानी प्रस्तुत की. मौके पर प्रसन्न कुमार चौधरी, सुधीर कुमार उर्फ पप्पू, प्रमोद कुमार दास, राजीव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, प्रमेश कुमार वर्मा समेत कई साहित्यकार व बुद्धिजीवी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रलेस के अध्यक्ष तथा संचालन जिला महासचिव ने किया. अंत में कवियों को ‘रुह की पुकार’ पुस्तक देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola