देवघर-दिल्ली शाम की फ्लाइट एक महीने बंद, सुबह की उड़ान रहेगी नियमित

Updated:
विज्ञापन

देवघर एयरपोर्ट | Prabhat Khabar Network

देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली शाम की फ्लाइट 1 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेगी. सुबह की उड़ानें नियमित रूप से जारी रहेंगी. यहाँ पढ़े पूरी जानकारी.

विज्ञापन

देवघर : देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए संचालित इंडिगो की शाम वाली विमान सेवा मंगलवार, 1 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेगी. एयरलाइंस की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक शाम वाली उड़ान सेवा पुन: बहाल की जायेगी. हालांकि, दिल्ली के लिए सुबह वाली विमान सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, उक्त शेड्यूल इंडिगो की ओर से जारी किया गया है. गौरतलब है कि 1 अगस्त 2026 से देवघर-दिल्ली के बीच शाम वाली विमान सेवा दोबारा शुरू की गयी थी. इसके तहत इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2231 प्रतिदिन शाम 7:25 बजे देवघर पहुंचती थी और 7:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी. वहीं, उड़ान संख्या 6E6201 प्रतिदिन सुबह 11:10 बजे दिल्ली से देवघर पहुंचती है और 11:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है. सुबह वाली उड़ान का परिचालन सितंबर में भी नियमित रहेगा.

बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में तीन दिन

देवघर से बेंगलुरु के लिए अब सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को विमान सेवा संचालित होगी. मुंबई के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान पूर्ववत जारी रहेगी. वहीं, गुवाहाटी-देवघर के बीच मंगलवार और शुक्रवार को सीधी विमान सेवा का परिचालन भी यथावत रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola