संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही जांच

Author Uday kant singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

झारखंड के पालोजोरी में एक 27 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन

पालोजोरी. थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव में रविवार की रात एक 27 वर्षीय महिला चुड़की मरांडी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका का पति सनातन मुर्मू प्रत्येक दिन की तरह रविवार को दैनिक मजदूरी करने के बाद घर वापस लौटा. घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी को अंदर कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया. इसके बाद उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पालोजोरी पुलिस को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पालोजोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को भी दे दी है. मृतका का मायका दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बरसबनी गांव में बताया गया है. समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा. वहीं, ग्रामीणों के अनुसार मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola